Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-17

Adityapur RIT Police Station: आदित्यपुर आर आई टी थाना अंतर्गत, माँ जगदंबा स्टोर के दुकानदार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Adityapur RIT Police Station: आदित्यपुर आर आई टी थाना अंतर्गत एल आई जी सड़क किनारे मैन माँ जगदंबा स्टोर के दुकानदार ने अपने ही दुकान में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मंगलवार सुबह इलाके में तब सनसनी फैल गई जब स्थानीय दुकानदारों ने बंद दुकान के शटर के नीचे से खून बहते देखा। शक होने पर तत्काल इसकी सूचना आरआईटी थाना को दी गई।

पुलिस मौके पे पहुंच कर दुकान का शटर खोलकर अंदर प्रवेश किया, जहां जयप्रकाश शर्मा का शव फंदे से झूलता मिला। बताया जा रहा है कि जयप्रकाश शर्मा बीते दो दिनों से लापता थे और उनकी दुकान भी लगातार बंद थी। शव की स्थिति से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आत्महत्या की घटना दो दिन पुरानी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी दो दिनों से रांची में इलाज के लिए गई हुई थी और घटना के समय घर में मौजूद नहीं थी। पत्नी के अनुसार मृतक का अपने बेटे के साथ हाल ही में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पारिवारिक, मानसिक एवं आर्थिक सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

घटना की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोग इस तरह की अप्रत्याशित घटना को लेकर स्तब्ध हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !