Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-07

Jharkhand News: ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार से फिर शुरू होगा झारखंड हाईकोर्ट का नियमित कामकाज

Jharkhand : झारखंड हाईकोर्ट में करीब तीन सप्ताह तक चले ग्रीष्मकालीन अवकाश का समापन अब होने जा रहा है। सोमवार, 8 जून 2026 से अदालत का नियमित न्यायिक कार्य फिर से शुरू होगा। कोर्ट खुलने के साथ ही सभी पीठों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुनवाई होगी और लंबित मामलों के निपटारे की प्रक्रिया भी गति पकड़ेगी। हाईकोर्ट में इस वर्ष का ग्रीष्मकालीन अवकाश 18 मई से प्रारंभ हुआ था, जो रविवार तक जारी रहा। हालांकि अवकाश अवधि के दौरान भी जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, ताकि न्यायिक प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित न हो।

वेकेशन बेंच ने जारी रखा न्यायिक कार्य
छुट्टियों के दौरान जस्टिस रोंगोन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता में गठित वेकेशन बेंच ने महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई की। इस दौरान 850 से अधिक मामलों का निष्पादन किया गया, जिससे न्यायिक कार्यों की निरंतरता बनी रही और वादियों को राहत मिलती रही। जारी काउज लिस्ट के अनुसार सोमवार से मुख्य न्यायाधीश सहित सभी न्यायाधीश अपनी-अपनी अदालतों में नियमित रूप से बैठेंगे। कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं, पक्षकारों और न्यायिक कर्मचारियों की सामान्य गतिविधियां भी फिर से शुरू हो जाएंगी। हाईकोर्ट के नियमित संचालन के साथ कई लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !