Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-17

Jamshedpur Police In Action: हवेली ढाबा में शराब पीने के लिए की दबंगई, रिवॉल्वर निकालकर दी धमकी, पुलिस ने किया हथियार बरामद, गोलियां और 96 हजार नकद बरामद

Galudih: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र स्थित उल्दा गांव में एनएच किनारे हवेली ढाबा से पुलिस ने सोमवार तड़के एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर के छह युवकों को रिवाल्वर और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवकों की पहचान बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग निवासी रोशन टोपनो, सिदगोड़ा के बारीडीह निवासी आदित्य कुमार, मुकेश कुमार, राहुल कुमार, मनीष पांडे और एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा निवासी अनिकेत कुमार के रूप में हुई है।
ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार सुबह लगभग चार बजे ये सभी युवक एक कार से हवेली ढाबा पहुंचे थे। वहां उन्होंने होटल कर्मचारियों पर परिसर में शराब पीने के लिए दबाव बनाया। कर्मचारियों के विरोध करने पर युवकों ने उनके साथ हाथापाई की, जिसके बाद कर्मचारियों ने तुरंत गालूडीह थाना को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी युवकों को हिरासत में लिया। थाने लाकर तलाशी लेने पर रोशन टोपनो के पास से एक अवैध रिवाल्वर और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त युवकों के पास से 96,350 रुपये नकद भी जब्त किए गए।

नागालैंड से लाइसेंस पर लिया गया था हथियार

जांच में यह भी सामने आया कि बरामद रिवाल्वर नागालैंड से रोशन के पिता के नाम पर जारी लाइसेंस पर लिया गया था, जिसकी मियाद समाप्त हो चुकी है। रोशन ने स्वीकार किया कि लाइसेंस एक्सपायर होने के बावजूद उसने हथियार सरेंडर नहीं किया और उसे लेकर घूम रहा था।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर ये युवक हथियार लेकर हाईवे पर क्यों घूम रहे थे और इस घटना के पीछे उनकी मंशा क्या थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !