Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-07

Lohardaga News: लोहरदगा के भंडरा में बेहद कम ऊंचाई पर उड़ा विमान, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी; पेड़ और टावर से टकराने से बचा

Lohardaga News: लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड क्षेत्र में रविवार दोपहर उस समय लोगों में हड़कंप मच गया, जब एक विमान काफी कम ऊंचाई पर उड़ता हुआ नजर आया. आसमान में डगमगाते हुए नीचे उड़ रहे विमान को देखकर ग्रामीणों को किसी बड़े हादसे की आशंका सताने लगी और लोग घरों से बाहर निकल आए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उदरंगी गांव के ऊपर से गुजर रहा विमान जमीन से करीब 40 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. विमान की कम ऊंचाई और उसकी उड़ान की स्थिति को देखकर ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया.

ग्रामीणों ने बताया कि विमान गांव के एक बड़े पेड़ के काफी करीब पहुंच गया था और टकराने से बाल-बाल बच गया. इसके बाद जब विमान भंडरा मुख्यालय की ओर बढ़ा तो वहां लगे जियो मोबाइल टावर के पास से भी काफी नीचे होकर गुजरा.

विमान को इतनी कम ऊंचाई पर देखकर लोगों ने अनहोनी की आशंका जताई. हालांकि कुछ देर बाद विमान इलाके से आगे निकल गया और कोई दुर्घटना नहीं हुई.

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने भी मामले की जानकारी ली. भंडरा के अवर निरीक्षक रवि राज प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से सूचना मिली थी कि एक विमान काफी नीचे उड़ रहा है. जांच में सामने आया कि विमान रांची की ओर से आया था और क्षेत्र से गुजरने के बाद उसी दिशा में वापस चला गया.

वहीं भंडरा के अंचल अधिकारी दुर्गा कुमार ने बताया कि विमान ने रांची से उड़ान भरी थी, जो भंडरा और सदर प्रखंड क्षेत्र के भुजनिया गांव के ऊपर से गुजरते हुए वापस रांची लौट गया.

फिलहाल घटना में किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. लेकिन विमान के इतनी कम ऊंचाई पर उड़ने की घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !