Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-08

Bihar News : मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, पत्थरबाजी में वाहन क्षतिग्रस्त

Bihar News : बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं कौशल विकास मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र के ठाहर गांव में कथित रूप से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान काफिले पर पत्थरबाजी की गई, जिससे एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि मंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।


कार्यक्रम से लौटते वक्त हुई घटना

जानकारी के अनुसार, मंत्री अरुण शंकर प्रसाद अपने विधानसभा क्षेत्र खजौली में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ठाहर गांव के समीप कुछ लोगों ने उनके काफिले को निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी।

काफिले की गाड़ी को पहुंचा नुकसान, जांच में जुटी पुलिस

पत्थरबाजी की इस घटना में मंत्री को कोई चोट नहीं आई, लेकिन काफिले में शामिल एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुई घटना से कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा पत्थरबाजी में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

खजौली के विधायक हैं अरुण शंकर प्रसाद

अरुण शंकर प्रसाद मधुबनी जिले की खजौली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और वर्तमान में बिहार सरकार में श्रम संसाधन एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री हैं। क्षेत्र में उनकी सक्रिय राजनीतिक भूमिका रही है।

घटना के बाद प्रशासन ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !