Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-17

Jharkhand Monsoon Update: लो आ गया झारखंड में मॉनसून, Jamshedpur सहित इन इलाकों में शुरू हो गई झमाझम बारिश

Jharkhand: झारखंड वालों का इंतजार अब खत्म हो गया है। मॉनसून झारखंड में दाखिल हो गया है। जमशेदपुर में झमाझम बरसात शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने इसकी पुष्टि कर दी है। इसके अलावा आज ही दोपहर 3 बजे मौसम विभाग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगा,जिसमें झारखंड में मानसून प्रवेश की जानकारी दी जाएगी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में घने बादल छाए हुए हैं। रांची में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में हजारीबाग में 29 मिलीमीटर बारिश हुई है। वही रांची, बोकारो, खूंटी, गुमला आदि जिलों में भी हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !