Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-08

Jharkhand Rajya Sabha Election2026: झामुमो से बैद्यनाथ राम, कांग्रेस से प्रवीण झा और निर्दलीय नथवानी ने दाखिल किया नामांकन

Jharkhand: झारखंड में खाली हो रही राज्यसभा की दो सीटों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। चुनाव के लिए परचा भरने का काम जारी है। इसी सिलसिले में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री बैजनाथ राम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। विधानसभा में जब बैजनाथ राम विधानसभा सचिव रंजीत कुमार को अपना परचा सौंप रहे थे, तब वहां खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सरकार के कई बड़े मंत्री मौजूद रहे।

कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार ने भी ठोकी ताल
चुनावी मैदान में सिर्फ जेएमएम ही नहीं, बल्कि अन्य दलों के नेता भी उतर चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की तरफ से प्रवीण झा ने अपना परचा भरा है। वहीं दूसरी ओर, बीजेपी विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी नथवानी ने भी अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया है। इसके बाद अब मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है।

क्यों खाली हुई हैं ये सीटें?
झारखंड की जिन दो राज्यसभा सीटों पर यह चुनाव हो रहा है, उनके खाली होने की वजह अलग-अलग हैं। पहली सीट जेएमएम के बड़े नेता शिबू सोरेन के निधन के कारण खाली हुई थी। वहीं, दूसरी सीट बीजेपी के सांसद दीपक प्रकाश का छह साल का समय 21 जून को खत्म होने की वजह से खाली हो रही है। इन्हीं सीटों को भरने के लिए अब नए सिरे से चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !