Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-08

Jamshedpur News: टाटानगर-आदित्यपुर स्टेशन पर आरपीएफ का अभियान, 19 अवैध हॉकर गिरफ्तार

Jamshedpur News: टाटानगर और आदित्यपुर स्टेशन से खुलने वाली और गुजरने वाली ट्रेनों में अवैध रूप से सामान बेचने वालों के खिलाफ आरपीएफ ने कार्रवाई तेज कर दी है.

आरपीएफ की ओर से रविवार सुबह से सोमवार सुबह तक दोनों स्टेशनों और ट्रेनों में औचक जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान 19 अवैध हॉकरों को पकड़ा गया.

आरपीएफ ने सभी आरोपियों को रेलवे अदालत में पेश किया, जहां से जुर्माना जमा करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया.

महिला और दिव्यांग कोच में सफर करने वालों पर भी कार्रवाई
जांच अभियान के दौरान आरपीएफ जवानों ने रेलवे नियमों का उल्लंघन कर महिला कोच और दिव्यांग कोच में सफर कर रहे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की. इस दौरान 8 लोगों को पकड़ा गया, जिनसे रेलवे प्रावधानों के तहत जुर्माना वसूला गया.

दो वारंटी भी पकड़े गए
आरपीएफ की टीम ने टाटानगर स्टेशन पर जांच के दौरान दो वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है. दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित प्रक्रिया के तहत भेजा गया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !