Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-08

Jharkhand News: उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर अब 12 जून को सुनवाई, कोर्ट से अभियोजन ने मांगा समय

Ranchi: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपी सोनू शर्मा और मोनू कुमार की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई अब 12 जून को होगी। अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने बहस की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय की मांग की, जिसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित कर दी। जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों पर कथित तौर पर प्रश्नपत्र हल कराने वाले गिरोह से जुड़े होने का आरोप है। इस मामले में अब तक 161 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, जबकि छह आरोपियों की जमानत याचिकाएं अदालत द्वारा खारिज की जा चुकी हैं।

रड़गांव से हुई थी 166 लोगों की गिरफ्तारी
बता दें कि 11 अप्रैल को पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव में छापेमारी कर 166 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों में अंतरराज्यीय पेपर लीक और पेपर सॉल्वर गिरोह के पांच प्रमुख आरोपी भी शामिल थे। इनमें अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह, आशीष कुमार और योगेश प्रसाद के नाम प्रमुख हैं।

अभ्यर्थियों को रटाए जा रहे थे प्रश्न और उत्तर
जांच के दौरान यह सामने आया था कि गिरोह के सदस्य अभ्यर्थियों को परीक्षा के संभावित प्रश्न और उनके उत्तर याद करा रहे थे। इसके लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को रड़गांव स्थित एक अर्धनिर्मित भवन में ठहराया गया था। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन और एडमिट कार्ड गिरोह के कब्जे में थे। इसके अलावा कुछ अभ्यर्थियों से गिरोह के सदस्यों के नाम पर बैंक चेक भी लिए गए थे।

विशेष छापेमारी दल ने किया था खुलासा
मामले को लेकर तमाड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस को 11 अप्रैल की रात सूचना मिली थी कि रड़गांव में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा हुआ है। सूचना के आधार पर गठित विशेष छापेमारी दल ने देर रात कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क का खुलासा किया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अदालत में लंबित याचिकाओं पर सुनवाई की प्रक्रिया चल रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !