Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-08

Seraikela Accident: सरायकेला में भीषण सड़क हादसा, बिजली विभाग के कर्मचारी की मौत

Seraikela: सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिजली विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान साहेबगंज निवासी 28 वर्षीय गुरु चरण सरदार के रूप में हुई है। वह सरायकेला विद्युत उपकेंद्र में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार रात करीब 11 बजे डीसी कार्यालय के सामने स्थित टीवीएस शोरूम के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे एक ब्रेकडाउन ट्रेलर पहले से खड़ा था। क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी नहीं होने और अंधेरा अधिक होने के कारण ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे गुरु चरण सरदार को ट्रेलर दिखाई नहीं दिया और उनकी बाइक सीधे ट्रेलर से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही हो गई मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर काफी तेज थी। दुर्घटना के बाद गुरु चरण सरदार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सहकर्मियों और परिजनों में शोक
अविवाहित गुरु चरण सरदार की असामयिक मौत से उनके परिवार, रिश्तेदारों और बिजली विभाग के सहकर्मियों में शोक की लहर है। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों की निगरानी और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !