Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-09

Aaj Ka Panchang: नवमी तिथि पर बन रहे शुभ संयोग, अभिजीत मुहूर्त से अमृत काल तक, जानिए दिन के खास योग

Aaj Ka Panchang: सनातन परंपरा के अनुसार आज विक्रम संवत् 2083 के ज्येष्ठ (अधिक) मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। चंद्रमा आज मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आध्यात्मिक गतिविधियों, पूजा-पाठ, चिंतन और नई योजनाओं की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल माना जा रहा है। कृष्ण नवमी तिथि 10 जून की तड़के 02:34 बजे तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी।


शुभ मुहूर्त में करें महत्वपूर्ण कार्य
आज का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:53 बजे से 12:48 बजे तक रहेगा, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। वहीं अमृत काल 10 जून की तड़के 04:37 बजे से सुबह 06:12 बजे तक रहेगा। आज प्रीति योग प्रातः 08:18 बजे तक रहेगा, जिसके बाद आयुष्मान योग शुरू होगा। तैतिल करण दोपहर 03:05 बजे तक और उसके बाद गरज करण प्रभावी रहेगा।

राहुकाल और अशुभ समय का रखें ध्यान
यदि आप किसी नए कार्य, निवेश या यात्रा की योजना बना रहे हैं तो राहुकाल से बचना उचित रहेगा। आज राहुकाल दोपहर 03:49 बजे से सायं 05:34 बजे तक रहेगा। इसके अलावा गुलिकाल दोपहर 12:20 बजे से 02:05 बजे तक तथा यमगण्ड प्रातः 08:52 बजे से 10:36 बजे तक रहेगा। सूर्य का उदय प्रातः 05:23 बजे और अस्त सायं 07:18 बजे होगा।

पूर्व भाद्रपद से उत्तर भाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव
आज चंद्रदेव पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रातः 09:39 बजे तक विराजमान रहेंगे, इसके बाद उत्तर भाद्रपद नक्षत्र प्रारंभ होगा। इस नक्षत्र के जातक सामान्यतः आशावादी, ईमानदार, बुद्धिमान, कला एवं संगीत प्रेमी, उदार और संवेदनशील स्वभाव के माने जाते हैं। हालांकि इनमें कभी-कभी ईर्ष्या, क्रोध और निर्णयों में अस्थिरता जैसी प्रवृत्तियां भी देखी जाती हैं। नक्षत्र के देवता अज एकपाद तथा स्वामी बृहस्पति हैं, जो ज्ञान, आध्यात्मिकता और दूरदर्शिता का प्रतीक माने जाते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !