Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-17

East Singhbhum District: पूर्वी सिंहभूम जिले में जर्जर तार, जर्जर पोल, ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने, केबुल तार से बिजली सप्लाई की मांग - आनन्द बिहारी दुबे

East Singhbhum District: जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बिजली विभाग से संबंधित जनहित के मुद्दे को लेकर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जीएम विधुत विभाग से मिलकर 13+14 विषय से संबंधित मांग पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष दुबे ने प्रमुखता के साथ जर्जर तार, जर्जर पोल, ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने, प्रत्येक माह उपभोक्ता को बिजली बिल उपलब्ध कराने, केबुल तार से बिजली सप्लाई देने, विधुत कर्मचारियों को जनहित में संवेदनशील रहने के विषय को उठाया।
जिलाध्यक्ष ने बिरसानगर, बागुननगर, बागुनहातु, बारीडीह बस्ती, प्रेमनगर, लक्ष्मीनगर, क्षेत्र में बार-बार लोडशेडिंग हो रहा है। जिस ऐजेंसी ने उक्त रखरखाव का कार्य किया है। उससे सुधार कराया जाए। इन क्षेत्र में बिजली के तार से पेड सटे है। जिससे वर्षांत में शार्ट-सर्किट होते है। जिस पर सुधार की जरूरत है। इन क्षेत्रों में बहुत से ट्रांसफार्मर में लोडशेडिंग की शिकायत है। जिससे ट्रांसफार्मर को अपग्रेड की जाए। बिलिंग ऐजेंसी के द्वारा बहुत से क्षेत्र में प्रतिमाह बिलिंग नही भेजा जाता है। जिससे उपभोक्ता को सरकार के द्वारा मिलने वाला लाभ नही मिलता है। 

धालभूमगढ में NH 33 बना उसी समय 33 KVA का केबुल बिछाए गये, लेकिन अभी भी केबुल से बिजली नही सप्लाई की जा रही है। जो चिंतनीय विषय है।
मांग पत्र में वर्णित सभी जन समस्याओं को बारी बारी से पदाधिकारी के समक्ष रखा तथा त्वरित समाधान के लिए कहा। जिस पर विभागीय पदाधिकारी ने कहा कि सभी विषय जो विभाग के समक्ष लाये गये है। उसका समाधान के लिए विभाग के पदाधिकारी निरिक्षण करेंगे तथा उचित समाधान कर दिया जाएगा। 
मांग पत्र का विवरण:-
समस्याओं का विवरण : 
  ग्राम + पंचायत - माधवपुर, उपर पाडा, प्रखण्ड- बोडाम में 63 KVA का ट्रांसफर को बदल कर 100 KVA का ट्रांसफर अधिष्ठापित किया जाए। 
  आजाद नगर रोड नंबर 6/C फरीद के घर के पास, आजाद नगर रोड नंबर 6 पैराडाइज क्लब के पास पोल जर्जर स्थिति में है कभी भी दुर्घटना घट सकती है। इसे अभिलंब बदली किया जाए।
  बजरंगी बगान , लक्ष्मीनगर में लगभग सात वर्षों से अंडरग्राउंड केबलिंग कंप्लीट है, पर घरों में अब तक कनेक्शन खुले तार से ही जारी है। 
भुइयाडीह नंदनगर कब्रिस्तान के पीछे की बस्ती, बाबूडीह स्वर्णरेखा बस्ती में वर्षों से पोल और कवर तार नहीं लग पाया है। ये दोनों बस्तियों में सीमेंट पोल एवं केबल तार की अति आवश्यकता है। इसे लगाया जाए। 
चाकुलिया के बिरसा चौक से बैंक आफ बडौदा तक केबल तार में बार बार आग लग रहा है। इसे स्थान पर गुणवत्तापूर्ण केबुल तार लगाया जाए। चाकुलिया के बिरसा चौक से बैंक आफ बडौदा तक बिजली पोल सड़क के बीच है। जिसे हटाकर सड़क के किनारे अधिष्ठापित किया जाए। जिससे दुर्घटना से बचा जा सके।
चाकुलिया के गुडगुडिया पाडा में 25KVA का ट्रांसफर अधिष्ठापित किया जाए। 
 चाकुलिया के शिशु मंदिर स्कूल एवं मनोहर लाल स्कूल गोड पाडा में बिजली का तार नीचे है। उसे उपर किया जाए। 
 चाकुलिया क्षेत्र में बिजली बाधित होने के वक्त कोई जिम्मेदार पदाधिकारी फोन नही उठाते है। 
 प्रेमनगर रोड नंबर-2, जमशेदपुर, विभाग के द्वारा केबल तार लगाया गया है, परन्तु अभी भी नंगे तार से ही बिजली दी जा रही है। जिससे दुर्घटना का भय बना हुआ है।
उत्तरी किताडीह पंचायत के अन्तर्गत किताडीह ग्वालापट्टी लोहिया भवन के पास 100 KVA का एक अतिरिक्त ट्रांसफर अधिष्ठापित किया जाए। जिससे लोड का बटवारा हो सके।
 उत्तरी किताडीह पंचायत के अन्तर्गत ग्वालापट्टी, न्यु काॅलोनी, पोस्ट ऑफिस रोड, जमुना विला एरिया में जर्जर पोल बदला जाए तथा केबल तार लगाया जाए।
जुगशालाई वाटर फ़िल्टर प्लांट और बागबेड़ा इंटक वेल के लिए अलग अलग फीडर से बिजली लाइन दी जाय। जिससे लोड शेडिंग के दौरान इन जगहों की बिजली ना कटे और यहाँ के मोटर पंप चलते रहें और टंकी पूरी तरह से भरे और अच्छा प्रेशर बने। जिससे चारो तरफ पानी की आपूर्ति हो सकें।
मांग पत्र का विवरण :
जमशेदपुर अक्षेस के अंतर्गत लक्ष्मीनगर , प्रेमनगर , झगरू बगान , बजरंगी बगान , आज़ाद बस्ती , जेम्को , मनिफिट , महानन्द बस्ती , मछुआ बस्ती , चुना भट्टा , कैरेज आदि दर्जनों बस्तियां से सम्बंधित निम्नांकित समस्याओं के निदान हेतु आपका ध्यानाकर्षण करता हुँ जो की क्रमशः है बस्तियों के अंदर इंसुलेटेड केबुल सप्लाई जल्द चालू कराया जाय , 2017 में इंसुलेटेड केबुल डाला गया था पर कुछ एक दो मुख्य लोगो के रोड में इंसुलेटेड केबुल को एक्टिव किया गया । उसके बाद सभी ऐसे ही उस समय से पोल में तार टंगे हुए है । इस पर 2018 से लगातार विभाग , जीएम कार्यालय , स्वय पूर्व के जीएम को ज्ञापन दिया गया पर उसके बाद कोई सुनवाई नही है , नंगे तारो की स्थिति जर्जर है , अतः श्रीमान से अनुरोध है जल्द चालू कराया जाय । सम्पर्क हेतू - राजेश कुमार-9234429933
बस्तियों के अंदर स्थित सभी ट्रांसफार्मर की अर्थिंग (earthing) ठीक कराया जाय , आये दिन हमेशा घरों के समान जलते है । सम्पर्क हेतू - राजेश कुमार-9234429933
वर्मामाइन्स हिन्द आश्रम कै बगल एफसीआई रोड के किनारे बसे गरीबों के 30 घरों में अब तक बिजली कनेक्शन नही दी गई है। विशेष अभियान चलाकर गरीबों को बिजली दी जाए।
मानगो गुरुद्वारा रोड तथा गुरुद्वारा स्कूल के पास केबलिंग का कार्य करवाने की कृपा कीजिए। कई बच्चे स्कूल में पढ़ने आते हैं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
वास्तु विहार कॉलोनी बैकुंठ नगर मानगो में भी कई घरों का तार बदलना है। आज से 6 वर्ष पूर्व वोल्टास कंपनी द्वारा कार्य शुरू करने की प्रक्रिया हुई थी लेकिन आगे नहीं बढ़ पाया है।मानगो जवाहर नगर रोड 6 चर्च के आस पास तीन चार पोल तथा केबलिंग की आवश्यकता है। वहां के निवासी बांस के सहारे अपने घरों में कनेक्शन ले जा रहे हैं। दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।बिजली का केबल तार घर से सटा हुआ है। वर्षात में पुरा परिवार डरा सहमा रहता हैगुलाबबाग फेज 2, क्रास रोड नंबर - 1, लालबाबू नेताजी के घर तरफ 6 बिजली का पोल लगाया जाए, अभी बाॅस के सहारे तार लगा हुआ है, खतरा बहुत है
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !