Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-09

Ranchi News: योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनाती का दावा करने वाले एयरफोर्स अधिकारी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, केस दर्ज

Ranchi News राजधानी के रातू थाना में एक एयरफोर्स अधिकारी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. अधिकारी की पत्नी डॉ. अमितु सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके साथ मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना की गई, साथ ही जमीन पर कब्जे का दबाव बनाया गया.

डॉ. अमितु के आवेदन के आधार पर पुलिस ने एयरफोर्स अधिकारी अभिनव सिंह समेत चार लोगों को आरोपी बनाया है. महिला ने शिकायत में मारपीट, धमकी, जमीन अपने नाम कराने की कोशिश और शादी में मिले सामान वापस नहीं करने जैसे आरोप लगाए हैं.

महिला का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2024 में अपने पिता से मिली आर्थिक मदद से रातू इलाके में जमीन खरीदी थी. आरोप है कि कुछ समय बाद जब वह अपनी जमीन देखने पहुंचीं तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उस पर अपना अधिकार जताते हुए जमीन हस्तांतरित करने का दबाव बनाया.

विरोध करने पर कथित रूप से उनके साथ बदसलूकी की गई और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई. शिकायत में यह भी कहा गया है कि शादी के समय मिले गहने और अन्य सामान भी अब तक वापस नहीं किए गए हैं.

डॉ. अमितु सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके पति खुद को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा टीम में तैनात बताकर लोगों पर प्रभाव डालने की कोशिश करते हैं. उन्होंने पुलिस से इस दावे की जांच कराने की मांग की है.

महिला ने करीब 17 लाख रुपये के लेन-देन से जुड़े विवाद का भी जिक्र किया है. फिलहाल रातू थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !