Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-09

Jharkhand News: होटवार जेल मामले में गरमाई सियासत, बाबूलाल मरांडी बोले:- हाईकोर्ट के हस्तक्षेप से सामने आएगा सच

Jharkhand News: रांची के होटवार जेल में महिला कैदी के कथित शारीरिक शोषण के मामले को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मामले से जुड़े तथ्यों को छिपाने की कोशिश की जा रही है.

मरांडी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि सरकार मेडिकल रिपोर्ट को दबाकर मामले को अफवाह बताने का प्रयास कर रही है, ताकि कथित रूप से जिम्मेदार लोगों को बचाया जा सके.

हाईकोर्ट के रुख का किया स्वागत
उन्होंने कहा कि मामले में नया मोड़ तब आया जब झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की दलीलों को खारिज करते हुए मेडिकल और न्यायिक जांच से जुड़ी रिपोर्ट तलब की.
मरांडी ने अदालत के हस्तक्षेप का स्वागत करते हुए कहा कि यह गंभीर विषय है कि न्यायिक हिरासत में मौजूद कैदियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं.

महिला कैदी के साथ घटना को लेकर लगाए आरोप
मरांडी ने दावा किया कि कुछ महीने पहले महिला कैदी की गर्भावस्था रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उसने दुष्कर्म की बात स्वीकार की थी. उन्होंने आरोप लगाया कि मामला सामने आने के बाद उसे जल्दबाजी में जमानत दे दी गई, जो कई सवाल खड़े करता है.

पुलिस प्रशासन पर भी उठाए सवाल
नेता प्रतिपक्ष ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय पूरे मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है.
उन्होंने उम्मीद जताई कि हाईकोर्ट की निगरानी में जांच आगे बढ़ने से पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !