Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-17

Indian Railways Under The Leadership Of Prime Minister Modi: प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे का ऐतिहासिक कायाकल्प

Indian Railways Under The Leadership Of Prime Minister Modi: केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे ने पिछले 11 वर्षों में एक अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले दशकों तक रेलवे उपेक्षा का शिकार रहा, जहां मात्र ₹25-30 हजार करोड़ का वार्षिक निवेश होता था।
लेकिन अब यह निवेश बढ़कर ₹2.5 लाख करोड़ तक पहुंच गया है, जो रेलवे के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के विकास को रफ्तार दे रहा है।
 वैष्णव ने हरियाणा के मानेसर में मारुति प्लांट में रेलवे साइडिंग सुविधा के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए कई प्रमुख घोषणाएं कीं। इनमें शामिल हैं:
 100 नई मेन लाइन ईएमयू (MEMU) गाड़ियां
50 नई ‘नमो भारत’ एसी पैसेंजर गाड़ियां
1200 से अधिक नए जनरल कोच
 अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1300 स्टेशनों का पुनर्विकास
 टिकटिंग प्रणाली में सुधार
 वैष्णव ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अब तक 1300 स्टेशनों का काम स्वीकृत किया गया है। इनमें से 103 स्टेशन हाल ही में बनकर तैयार हुए हैं और प्रधानमंत्री ने बीकानेर से इसका लोकार्पण किया। दिसंबर 2025 तक 100 और स्टेशन तथा वर्ष 2026 तक 500 और स्टेशन पूरे किए जाएंगे।
 वैष्णव ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या जल्द ही 6 और बढ़ेगी। 50 और ट्रेनों का निर्माण जारी है। वंदे भारत ट्रेनों को भी लगातार नए रूट्स पर बढ़ाया जा रहा है।
भारत अब विश्व में माल ढुलाई और यात्री परिवहन—दोनों में दूसरे स्थान पर है। पिछले साल 720 करोड़ यात्रियों ने रेलवे से सफर किया और 1617 मिलियन टन माल ढोया गया। फ्रेट कॉरिडोर अब पूरी तरह क्रियाशील है और प्रतिदिन लगभग 400 मालगाड़ियां इस पर चल रही हैं।
 वैष्णव ने बताया कि वर्ष 2014 से पहले हरियाणा को मात्र ₹315 करोड़ का आवंटन मिलता था, जो अब बढ़कर ₹3416 करोड़ हो गया है। हरियाणा में:

 823 किलोमीटर नई पटरियां बिछाई गईं—यह यूएई की कुल रेल नेटवर्क से अधिक है।
 100% रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण
 34 स्टेशन: अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकसित किए जा रहे हैं।
 540 फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए जा चुके हैं।
सोनीपत के रेलवे कारखाने का “आधुनिकीकरण” किया जा रहा है।
11,800 करोड़ रुपए का निवेश रेलवे की ओर से हरियाणा में किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स को सशक्त करने के लिए 2021 में रेलवे ने बड़े रिफॉर्म्स किए, जिसके परिणामस्वरूप 108 मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल्स अल्प समय में बनकर तैयार हो गए हैं। हरियाणा में स्थित टर्मिनल, जहां यह घोषणा की गई, वह 45 एकड़ में फैला है और इसकी माल वहन क्षमता 4.5 लाख कारों तक की है।
प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे का ऐतिहासिक कायाकल्प हुआ है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कई प्रमुख घोषणाएं की हैं जो रेलवे के विकास को नई दिशा देंगी। इन घोषणाओं से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और रेलवे का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !