Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-09

Dhanbad News : बाघमारा में फिर दहशत, गोलीबारी और बमबाजी से थर्राया बहियारडीह इलाका

Dhanbad News : बाघमारा के सोनारडीह ओपी क्षेत्र का बहियारडीह इलाका एक बार फिर हिंसा और तनाव की घटनाओं को लेकर चर्चा में है। यहां एक दुकानदार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने दुकानदार दीपक साव के घर और दुकान को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलीबारी की और बमबाजी भी की। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को भी हमलावरों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। बताया गया कि बरोरा थाना की गश्ती वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।

पेयजल और अवैध खनन विवाद से जुड़ा मामला

बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि गांव में पेयजल समस्या को लेकर आंदोलन की तैयारी चल रही थी। ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में हो रहे अवैध कोयला खनन के कारण जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। इसी मुद्दे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

अवैध कोयला खनन पर कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों की अगुवाई कर रहीं मुखिया गिरजा देवी ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन किसी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे विवाद की जड़ अवैध कोयला खनन है और प्रशासन को इस काले कारोबार पर भी कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !