Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-09

Ranchi News: रांची विश्वविद्यालय ने जारी किया संशोधित परीक्षा शेड्यूल, 23 जून से शुरू होंगी स्नातक परीक्षाएं

Ranchi News: रांची विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर के नियमित, बैकलॉग, सीबीसीएस और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है. जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं 23 जून से शुरू होकर 20 जुलाई तक चलेंगी.

इसमें चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (एफवाईयूजीपी), सीबीसीएस पुरानी व्यवस्था, बैकलॉग परीक्षाएं, व्यावसायिक पाठ्यक्रम और एड-ऑन सीए डिप्लोमा कोर्स शामिल हैं.

एफवाईयूजीपी सेमेस्टर-3 की परीक्षा 23 जून से
एफवाईयूजीपी (2023-27) सेमेस्टर-3 नियमित और बैकलॉग की परीक्षा 23 जून से शुरू होगी. पहले दिन मेजर-4 की परीक्षा होगी, जबकि 25 जून को मेजर-5 की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

इसके बाद 29 जून को एईसी-3, 2 जुलाई को माइनर-1बी, 4 जुलाई को मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स-3 और 7 जुलाई को स्किल एन्हांसमेंट कोर्स-3 की परीक्षा होगी.

सीबीसीएस और अन्य पाठ्यक्रमों की भी तय हुई तिथियां
बीए, बीएससी और बीकॉम सीबीसीएस बैकलॉग सेमेस्टर-3 तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं भी 23 जून से शुरू होंगी. इसके तहत 23 जून को कोर-5, 25 जून को कोर-6 और 29 जून को कोर-7 की परीक्षा होगी.

जेनेरिक इलेक्टिव-3 और डीएससी-सी की परीक्षाएं 2 जुलाई से 11 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी. वहीं 14 जुलाई को सभी संकायों के लिए स्किल एन्हांसमेंट कोर्स-1 की परीक्षा होगी.

बैकलॉग परीक्षार्थियों के लिए भी कार्यक्रम जारी
एफवाईयूजीपी (2022-26) सेमेस्टर-2 बैकलॉग की परीक्षा 24 जून से शुरू होगी. इसमें 24 जून को मेजर-2, 1 जुलाई को आईआरसी-2, 3 जुलाई को लैंग्वेज एंड कम्युनिकेशन स्किल्स, 6 जुलाई को मैथेमेटिकल एंड कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एंड एनालिसिस, 8 जुलाई को ग्लोबल सिटिजनशिप एजुकेशन और 10 जुलाई को आईवीएस-1बी की परीक्षा होगी.

सीबीसीएस पुरानी व्यवस्था के सेमेस्टर-2 बैकलॉग के लिए 24 जून को कोर-3, 1 जुलाई को कोर-4 और 3 से 18 जुलाई तक विभिन्न विषयों की जेनेरिक इलेक्टिव-2 परीक्षाएं होंगी. 18 जुलाई को एईसीसी (ईवीएस) और 20 जुलाई को एड-ऑन सीए डिप्लोमा पेपर-2 की परीक्षा होगी.

दो पालियों में होगी परीक्षा
विश्वविद्यालय के अनुसार परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएंगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी.
परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ranchiuniversity.ac.in पर उपलब्ध कराई गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !