Jamshedpur News : गोलमुरी थाना क्षेत्र के रामदेव बगान इलाके में घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रामदेव बगान निवासी अंबुज कुमार प्रसाद ने गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
देर रात घर के बाहर खड़ी की थी बाइक
शिकायत के अनुसार अंबुज कुमार प्रसाद ने 8 जून 2026 की रात करीब 1:20 बजे अपनी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (नंबर- JH05 BN 1498) को रामदेव बगान स्थित काली मंदिर के पास खड़ा किया था। इसके बाद वह अपने घर चले गए। सुबह बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि मोटरसाइकिल वहां मौजूद नहीं थी।
काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग
मोटरसाइकिल गायब मिलने के बाद पीड़ित ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश की और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाइक चोरी किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
अंबुज कुमार प्रसाद ने गोलमुरी थाना प्रभारी को दिए आवेदन में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच करने तथा चोरी गई मोटरसाइकिल की जल्द बरामदगी की मांग की है। शिकायत के साथ उन्होंने वाहन का पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी) और आधार कार्ड की प्रति भी संलग्न की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।