Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-09

Jharkhand Politics: उज्ज्वला लाभार्थियों को राहत देने की मांग, कांग्रेस ने केंद्र की नीतियों पर उठाए सवाल

Jharkhand Politics: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने उज्ज्वला योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि योजना से जुड़े गरीब परिवारों को पर्याप्त राहत नहीं मिल रही है.

कांग्रेस प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह ने आरोप लगाया कि रियायती गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सीमित होने से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त खर्च का बोझ बढ़ रहा है.

ऋषीकेश सिंह ने कहा कि उज्ज्वला योजना का उद्देश्य महिलाओं को धुएं से राहत दिलाना और घरों तक स्वच्छ ईंधन पहुंचाना था. लेकिन समय के साथ सब्सिडी व्यवस्था कमजोर होने से कई परिवारों के लिए गैस सिलेंडर भरवाना मुश्किल होता जा रहा है.

उन्होंने कहा कि बढ़ती कीमतों के कारण कई लाभार्थी नियमित रूप से गैस रिफिल नहीं करा पा रहे हैं. इसका असर घरेलू बजट पर पड़ रहा है और कुछ परिवार दोबारा लकड़ी व पारंपरिक ईंधन का इस्तेमाल करने को मजबूर हो रहे हैं.

कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार से मांग की कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सस्ती दर पर गैस उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि योजना का उद्देश्य पूरी तरह से पूरा हो सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !