Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-09

Jharkhand News: शराब घोटाला मामले में आरोपी राजेंद्र जायसवाल को अदालत से झटका, मोबाइल और सिम लौटाने की याचिका खारिज

Jharkhand News: चर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी राजेंद्र प्रसाद जायसवाल को एसीबी की विशेष अदालत से राहत नहीं मिली है. एसीबी के विशेष न्यायाधीश ओंकार नाथ चौधरी की अदालत ने उनके जब्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड वापस करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है.

दरअसल, जांच के दौरान जब्त किए गए दो मोबाइल फोन और उनमें लगे चार सिम कार्ड को रिलीज करने के लिए राजेंद्र प्रसाद जायसवाल की ओर से अदालत में आवेदन दिया गया था. उन्होंने मोबाइल और सिम वापस करने या फिर संबंधित नंबरों के डुप्लीकेट सिम जारी करने की अनुमति मांगी थी.

अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद याचिका को स्वीकार नहीं किया और राहत देने से इनकार कर दिया. शराब घोटाला मामले में जांच एजेंसियां जब्त डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही हैं. इसी वजह से मोबाइल और सिम कार्ड को महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !