Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-10

Giridih News : चलती हाईवा में लगी भीषण आग, सियाटांड़ में डस्ट लदा वाहन जलकर राख

Giridih News : जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत नवडीह ओपी के सियाटांड़ में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भारत पेट्रोल पंप के समीप गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर डस्ट लदा एक हाईवा अचानक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी गिरफ्त में ले लिया और हाईवा धू-धू कर जलने लगा।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन से अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। चालक ने स्थिति को भांपते हुए तत्परता दिखाई और समय रहते वाहन से बाहर निकल गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरा हाईवा जलकर राख हो गया।

शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका, जांच में जुटे अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।

राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और न ही आसपास के अन्य वाहनों या संपत्तियों को नुकसान पहुंचा। हालांकि आग की चपेट में आने से हाईवा पूरी तरह नष्ट हो गया। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !