Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-10

Giridih News : सियाटांड़ में डस्ट लदा हाईवा बना आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

Giridih News : गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत नवडीह ओपी के सियाटांड़ स्थित भारत पेट्रोल पंप के समीप देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। डस्ट (पत्थर का चूरा) लदा एक हाईवा अचानक आग की चपेट में आ गया। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे वाहन को अपनी गिरफ्त में ले लिया और हाईवा धू-धू कर जलने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन से अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत वाहन रोककर बाहर छलांग लगा दी। चालक की तत्परता के कारण उसकी जान बच गई और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि आग आसपास के अन्य वाहनों या संपत्तियों तक नहीं पहुंची। हालांकि हाईवा पूरी तरह जलकर राख हो गया और वाहन को भारी नुकसान हुआ।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !