Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-10

Ranchi News : मेडिकल छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति के लिए 3.60 करोड़ रुपये मंजूर

Ranchi News : झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने के लिए 10 करोड़ 70 लाख रुपये से अधिक की राशि जारी की है। इस राशि में मेडिकल और फार्मेसी संस्थानों के छात्रों के लिए 3 करोड़ 60 लाख रुपये छात्रवृत्ति और वजीफे के रूप में निर्धारित किए गए हैं।


इस योजना का लाभ राज्य के प्रमुख चिकित्सा एवं फार्मेसी संस्थानों के छात्रों को मिलेगा। इनमें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद, एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग, फुलो झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका, मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज, पलामू और राजकीय फार्मेसी संस्थान, रांची शामिल हैं।

कमजोर वर्गों की शिक्षा को मिलेगा सहारा, बुनियादी सुविधाओं के विकास पर भी खर्च

सरकार का मानना है कि छात्रवृत्ति और वजीफा मिलने से आदिवासी, दलित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। इससे चिकित्सा शिक्षा में अवसरों की समानता को भी बढ़ावा मिलेगा।

छात्रवृत्ति के अलावा शेष राशि का उपयोग संस्थानों में बिजली व्यवस्था, भवन मरम्मत, पुस्तकालय उन्नयन, वाहन खरीद और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास पर किया जाएगा। इससे मेडिकल कॉलेजों और फार्मेसी संस्थानों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा है कि जारी राशि के उपयोग और उसकी निगरानी की पूरी जिम्मेदारी संबंधित संस्थानों के प्राचार्यों की होगी। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि धनराशि का उपयोग निर्धारित उद्देश्यों के लिए ही किया जाए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !