Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-10

Seraikela News: आदित्यपुर-कांड्रा में JARDCL के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, बकाया वेतन और मानदेय वृद्धि को लेकर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र में JARDCL के सफाई कर्मियों ने मार्च माह का बकाया वेतन नहीं मिलने, वेतन वृद्धि तथा अन्य मांगों को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। मजदूर नेता सुनील गोराई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सफाई कर्मी कांड्रा मोड़ स्थित टोल प्लाजा कार्यालय पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मजदूरों का आरोप है कि मार्च माह का वेतन अब तक भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी और अन्य सुविधाओं की मांग की जा रही है, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। मांगों की अनदेखी से नाराज मजदूरों ने कामकाज पूरी तरह बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है।

हड़ताल से कई क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था प्रभावित
सफाई कर्मियों की हड़ताल का असर आदित्यपुर, कांड्रा, चौका, सरायकेला और चाईबासा तक देखने को मिला। कई क्षेत्रों में नियमित सफाई कार्य बाधित रहा, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई नहीं होने से स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हुई है। मजदूर नेताओं का कहना है कि हड़ताल शुरू होने के बाद भी प्रबंधन अथवा किसी वरीय अधिकारी की ओर से बातचीत के लिए कोई पहल नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान और अन्य मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

जल्द समाधान की मांग
सफाई कर्मियों ने प्रबंधन से तत्काल वार्ता कर मार्च माह का बकाया वेतन भुगतान करने, वेतन वृद्धि लागू करने और लंबित मांगों का समाधान करने की मांग की है। वहीं, सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से आम लोगों की चिंता भी बढ़ने लगी है। फिलहाल मजदूरों और प्रबंधन के बीच गतिरोध बना हुआ है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !