Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-10

Seraikela News: ईचागढ़ प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने मंगलवार को ईचागढ़ प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन, समाज कल्याण, कृषि, पशुपालन, जेएसएलपीएस समेत विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली, उपस्थिति पंजी, अभिलेखों और पंजियों के संधारण की समीक्षा की।

समयबद्ध और पारदर्शी कार्य निष्पादन के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं और आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यालय आने वाले लोगों के साथ सहयोगात्मक और संवेदनशील व्यवहार किया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

पात्र लाभुकों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
उपायुक्त ने विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर बल देते हुए कहा कि सभी पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी योग्य व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। साथ ही जनप्रतिनिधियों, मीडिया और सामाजिक संस्थाओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने सर्वेक्षण एवं जनगणना कार्यों में लगे कर्मियों को पूरी तत्परता और सजगता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण और नियमित अनुश्रवण पर विशेष जोर दिया।

निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी लिया जायजा
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड परिसर स्थित निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और इसकी नियमित निगरानी की जाए।

स्वच्छता और जवाबदेही पर दिया जोर
उपायुक्त ने कार्यालय परिसर एवं शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों से आपसी समन्वय, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने, नियमित क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करने तथा जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा तथा अंचल अधिकारी दीपक प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !