Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-10

Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल के होमगार्ड जवानों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन, आंदोलन की चेतावनी

Jamshedpur News: जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तैनात होमगार्ड जवान वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं. जवानों का कहना है कि पिछले तीन महीने से उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

होमगार्ड जवानों ने बताया कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है. ऐसी स्थिति में ड्यूटी करना भी उनके लिए चुनौती बन गया है.

जवानों ने कहा कि वे जल्द ही अपने अधिकारियों को पत्र सौंपकर बकाया वेतन भुगतान की मांग करेंगे. अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे. उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में तैनात जवान पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलने से उनकी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !