Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-11

Jamshedpur News: दुमुहानी संगम तट पर आध्यात्मिक समागम, महामाई बगलामुखी धाम में विश्व कल्याण के लिए 48 घंटे की अखंड धूनी तपस्या शुरू

Jamshedpur News: जमशेदपुर के दुमुहानी संगम तट स्थित श्री पंच दशनाम जूना किन्नर अखाड़ा (झारखंड) के महामाई बगलामुखी धाम में गुरुवार से 48 घंटे की अखंड धूनी तपस्या का शुभारंभ हुआ। धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व वाले इस विशेष अनुष्ठान का नेतृत्व 1008 महामंडलेश्वर अमरजीत नंद गिरी जी कर रहे हैं। उनके साथ महंत आनंदी नंद गिरी जी, महंत सूरज घोष जी एवं अन्य शिष्यगण भी तपस्या और धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागी बने हुए हैं।

साधना, आराधना और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना धाम
आयोजकों के अनुसार ज्येष्ठ मास में आयोजित होने वाली यह अखंड धूनी तपस्या साधना, आराधना और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष केंद्र मानी जाती है। दो दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में पूजा-अर्चना, साधना तथा विभिन्न विशेष अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। इस अवसर पर किन्नर समाज के साथ-साथ बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालुओं के भी शामिल होने की संभावना है।

विश्व कल्याण की कामना के साथ श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील
महामंडलेश्वर अमरजीत नंद गिरी ने बताया कि इस तपस्या का मुख्य उद्देश्य विश्व कल्याण और मानवता की मंगल कामना है। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनने तथा आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। दुमुहानी संगम तट स्थित महामाई बगलामुखी धाम में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !