Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-11

Jamshedpur Crime News: कदमा में पुराना विवाद बना हिंसक, युवकों पर हमला और फायरिंग से इलाके में दहशत

Jamshedpur: कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर स्थित बिहारी बस्ती में बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ युवकों ने पहले तीन युवकों के साथ मारपीट की और बाद में फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। रामजनम नगर निवासी समीर नाग ने कदमा थाना में दर्ज शिकायत में बताया है कि वह अपने मित्र सन्नी गुप्ता और विकास तांती के साथ मरीन ड्राइव हाईवे के नीचे स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास खड़ा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार छह युवक वहां पहुंचे और किसी पुराने विवाद को लेकर बहस शुरू कर दी।

ईंट-पत्थरों से किया हमला
शिकायत के अनुसार, कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि हमलावरों ने तीनों युवकों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में समीर नाग के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि सन्नी गुप्ता और विकास तांती भी घायल हो गए।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों में शामिल एक युवक ने हथियार निकालकर लगातार तीन राउंड फायरिंग की। 

हालांकि गोलियां किसी को नहीं लगीं और तीनों युवक मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलने के बाद कदमा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !