Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-11

Bokaro News: बोकारो की दुंदी बाग फल मंडी में लगी भीषण आग, तीन दुकानें जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान, BSL और सरकारी दमकल ने पाया काबू

Bokaro: सिटी थाना क्षेत्र के दुंदी बाग बाजार स्थित फल मंडी में बुधवार देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में तीन फल दुकानें और उनके पीछे बने अस्थायी ढांचे पूरी तरह जल गए। हालांकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से किसी जनहानि की खबर नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 11 बजे मंडी क्षेत्र से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। आग की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

तीन दमकल वाहनों ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं आग बुझाने के लिए बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की दो दमकल गाड़ियों और राज्य सरकार की एक फायर ब्रिगेड को लगाया गया। दमकलकर्मियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। समय रहते कार्रवाई होने से आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। आग की चपेट में आने से बड़ी मात्रा में फल, प्लास्टिक कैरेट और अन्य व्यावसायिक सामग्री नष्ट हो गई। कारोबारियों का कहना है कि नुकसान लाखों रुपये में हुआ है। कई दुकानदारों की पूरी पूंजी इस आग में जलकर राख हो गई।

आम से भरा ट्रक भी आग की भेंट चढ़ा
फल व्यवसायी निवारण महतो ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने लगभग छह लाख रुपये मूल्य के आमों की खेप मंगाई थी। मंडी में रखे ये फल पूरी तरह जल गए। इसके अलावा अन्य फल और व्यापार से जुड़ा सामान भी नष्ट हो गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !