Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-17

Jamshedpur Bus Or Truck Collision: जमशेदपुर में बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 12-14 घायल

Jamshedpur Bus Or Truck Collision: जमशेदपुर के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में NH33 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। चाकुलिया से टाटा जा रही एक बस और रॉन्ग साइड से आ रही एक ट्रक के बीच जोड़दार टक्कर हुई है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 12 से 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीन यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है।
बस में 40 से 45 यात्री सवार थे, जब वह चाकुलिया से टाटा की ओर जा रही थी। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक ने बस में जोड़दार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
सभी घायलों को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि तीन यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज किया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ट्रक चालक ने रॉन्ग साइड से बस में टक्कर क्यों मारी।
जमशेदपुर के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में बस और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 से 14 यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक चालक की तलाश कर रही है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत पर डॉक्टरों की नजर है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !