Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-11

Jamshedpur Breaking: धातकीडीह तालाब के पास बुजुर्ग ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में टीएमएच में भर्ती

Jamshedpur: धातकीडीह तालाब के समीप गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक 66 वर्षीय बुजुर्ग ने कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। घटना सुबह लगभग 11:45 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति अपने साथ पेट्रोल की बोतल लेकर आया था। उसने पहले अपने दस्तावेज़, जिनमें आधार कार्ड की कॉपी भी शामिल थी, मौके पर रखे और फिर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा ली। आग की लपटें उठते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया और किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की पहचान सत्तर खान (66 वर्ष) के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर अवस्था में Tata Main Hospital (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

मौके पर मौजूद मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि घायल व्यक्ति ने आग लगाने के पीछे घरेलू तनाव को कारण बताया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति ने कहा कि वह पारिवारिक समस्याओं और घर के तनाव से परेशान था। उसने यह भी बताया कि वह दसगिड़ी बी-ब्लॉक फ्लैट नंबर-3 में रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगाने के बाद भी वह कुछ समय तक बात कर रहा था। हालांकि उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !