Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-11

Hazaribagh News: हजारीबाग में सड़क हादसे ने छीनी युवक की जिंदगी, हाइवा की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Hazaribagh: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई। नेक्सा शोरूम के पास स्कूटी और भारी वाहन के बीच हुई जोरदार टक्कर में स्कूटी चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सदर प्रखंड के बभनवै गांव निवासी अश्विनी कुमार (23 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अनिल साहू का पुत्र था। बताया जा रहा है कि अश्विनी किसी काम से स्कूटी पर निकला था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। अश्विनी कुमार की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !