Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-11

Jamtara News: जामताड़ा में चौकीदार भर्ती अटकी, नियुक्ति पत्र के इंतजार में अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा

Jamtara News: जामताड़ा जिले में चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नियुक्ति पत्र जारी नहीं होने से सफल अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ गई है। गुरुवार को अभ्यर्थियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की।


भर्ती प्रक्रिया पूरी, फिर भी नियुक्ति अधर में
अभ्यर्थियों ने बताया कि विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत चौकीदार भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। 27 अप्रैल 2025 को लिखित परीक्षा, 14-15 मई को शारीरिक जांच एवं दौड़ प्रतियोगिता तथा 19-20 मई को माप-तौल की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद 21 मई 2025 को अंतिम मेधा सूची भी जारी कर दी गई थी।

एक वर्ष बाद भी नहीं मिला नियुक्ति पत्र
सफल अभ्यर्थियों दयामय दास, एंथनी किस्कू, जीवन कृष्ण सिंह, अख्तर हसन, बीरबल सोरेन, दिव्या कुमारी समेत अन्य ने कहा कि अंतिम मेधा सूची जारी हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। जबकि राज्य के कई अन्य जिलों में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।

देरी से बढ़ी मानसिक और आर्थिक परेशानी
अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित मामला उच्च न्यायालय में लंबित था, लेकिन लगभग दो माह पहले ही स्थगन आदेश समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद नियुक्ति नहीं होने से वे मानसिक, आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

उपायुक्त ने जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा
ज्ञापन के माध्यम से अभ्यर्थियों ने अन्य जिलों की तर्ज पर जामताड़ा में भी नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की मांग की। इस पर उपायुक्त ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, ताकि चयनित अभ्यर्थियों को उनका अधिकार मिल सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !