Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-11

Jamshedpur Breaking: जेल चौक पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद, पुलिस के सामने भी भिड़े दो गुट

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के साकची स्थित जेल चौक पर गुरुवार को एक चाय दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गया। दुकानदार का दावा है कि उसने ग्राहकों से दुकान के सामने से गाड़ी हटाने को कहा था, लेकिन वे नहीं माने और बहस करने लगे। दूसरी ओर, ग्राहकों का आरोप है कि जब दुकानदार उनके पास आया तो वह अपशब्दों का प्रयोग और बदतमीजी कर रहा था।


यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से महिलाएं और पुरुष सड़क पर ही आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर हाथापाई हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों गुटों को शांत कराने तथा मामले को शांत करने का प्रयास किया।


हालांकि, पुलिस की मौजूदगी के बाद भी दोनों पक्षों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उनके बीच पुलिस के सामने ही दोबारा झड़प शुरू हो गई। पुलिस प्रशासन ने बीच-बचाव करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस दोनों ही पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई है, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !