Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-12

Patna News: अवैध गतिविधियों की सूचना पर होटल में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में मिले लोग, दो होटल संचालक हिरासत में

Patna News: पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड के दो होटलों में पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी से हड़कंप मचा गया। एसडीपीओ-1 रामकृष्णा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान कई लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया गया, जबकि तीन युवतियों को बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों होटलों के संचालकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


लगातार मिल रही थी अवैध गतिविधियों की शिकायतें
एसडीपीओ-1 रामकृष्णा ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित होटल खाना खजाना और न्यू राजनंदनी में अवैध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें संदिग्ध अवस्था में पाए गए लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी को बाढ़ थाना लाकर पूछताछ की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !