Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-12

Chandil News: रुचाप विवाद में पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, महिला से अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल

Chandil: चांडिल थाना क्षेत्र के रुचाप गांव में 10 जून को हुए दो पक्षों के विवाद के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के दौरान एक नाबालिग के साथ धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप लगाया गया है। वहीं मामले की जांच के लिए पहुंचे एक पुलिस पदाधिकारी द्वारा महिला के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।

विवाद के दौरान नाबालिग के साथ धक्का-मुक्की का आरोप
जानकारी के अनुसार, 10 जून को रुचाप गांव में दो युवकों के बीच सड़क पर विवाद और मारपीट हो रही थी। उसी दौरान एक 16 वर्षीय नाबालिग नहाकर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में विवाद होने के कारण वह आगे नहीं बढ़ पा रहा था। आरोप है कि झगड़े में शामिल कुछ लोगों ने नाबालिग के साथ भी धक्का-मुक्की की। घटना की जानकारी मिलते ही उसकी मां मौके पर पहुंची और बेटे को वहां से लेकर घर चली गई। बाद में मामले की शिकायत थाना में दर्ज कराई गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि आपसी विवाद में नाबालिग को अनावश्यक रूप से निशाना बनाया गया।

जांच के दौरान वायरल हुआ वीडियो
घटना के बाद मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गांव पहुंची थी। इसी दौरान एक पुलिस पदाधिकारी और महिला के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में पदाधिकारी द्वारा महिला से कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। मामले पर चांडिल थाना प्रभारी संतान तिवारी ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिलने पर जांच के लिए पुलिस पदाधिकारी यमुना राम को घटनास्थल भेजा गया था। 

थाना प्रभारी के अनुसार, जांच के दौरान एक महिला द्वारा ईंट से हमला किए जाने की बात सामने आई है, जिसके बाद पदाधिकारी आक्रोशित हो गए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा हमला किया गया हो, तब भी पुलिस पदाधिकारी को संयम बनाए रखना चाहिए था। उन्होंने बताया कि फिलहाल ईंट चलाने से संबंधित कोई वीडियो पुलिस को नहीं मिला है।

पीड़ित परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़ित परिवार का आरोप है कि मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और महिला के साथ अनुचित व्यवहार किया। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !