Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-13

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून एक्टिव, अगले 2-3 दिनों में पूरे राज्य में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि संथाल परगना और कोल्हान क्षेत्र में मानसूनी प्रभाव साफ दिखने लगा है। गोड्डा, देवघर, पूर्वी सिंहभूम और गिरिडीह के कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय हो चुका है, जबकि अगले दो से तीन दिनों में इसके राज्य के अन्य जिलों तक पहुंचने की संभावना है।

9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल में बने गहरे निम्न दबाव क्षेत्र के कारण झारखंड में मानसूनी गतिविधियां तेज हुई हैं। कोल्हान और संथाल परगना क्षेत्र में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। विभाग ने नौ जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि रांची समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

अल नीनो का असर, जून में कम बारिश की संभावना
अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में मानसून का सामान्य आगमन 12 जून के आसपास माना जाता है और रांची क्षेत्र में यह 15 जून तक पूरी तरह सक्रिय हो जाता है। इस वर्ष भी मानसून इसी क्रम में आगे बढ़ रहा है। हालांकि अल नीनो के प्रभाव के कारण जून में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। जुलाई और अगस्त की बारिश ही मानसून के कुल प्रदर्शन को तय करेगी।

किसानों को सलाह, वज्रपात से सतर्क रहने की अपील
मानसून की शुरुआत कृषि क्षेत्र के लिए राहतभरी खबर लेकर आई है। मौसम विभाग ने किसानों को धान की नर्सरी तैयार करने और बिचड़ा लगाने की सलाह दी है। निचले खेतों में धान की खेती शुरू करने का यह उपयुक्त समय बताया गया है। साथ ही लोगों से वज्रपात, तेज हवा और भारी बारिश के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !