Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-13

Giridih News: कामकाज में लापरवाही पर गिरिडीह एसपी सख्त; जमुआ, सरिया और तीसरी थाना प्रभारी को शो-कॉज नोटिस

Giridih News: गिरिडीह जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण में तेजी लाने के लिए एसपी डॉ. विमल कुमार ने थानों के कामकाज की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान कुछ थानों में लंबित मामलों के निष्पादन और अनुसंधान की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर तीन थाना प्रभारियों से जवाब मांगा गया है. पुलिस अधीक्षक की ओर से जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव, सरिया थाना प्रभारी पिक्कू कुमार और तीसरी थाना प्रभारी शम्भूनाथ ईश्वर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. अधिकारियों से तय समय सीमा के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा गया है.

लंबित केस और अनुसंधान में धीमी प्रगति पर नाराजगी
समीक्षा बैठक में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों, लंबित कांडों की जांच, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई. इस दौरान कुछ थानों में मामलों के निष्पादन की रफ्तार धीमी पाई गई, जिस पर एसपी ने नाराजगी जताई. उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन किया जाए और अनुसंधान प्रक्रिया को गुणवत्तापूर्ण बनाया जाए.

एसपी डॉ. विमल कुमार ने स्पष्ट किया कि पुलिस व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और जनता को बेहतर सुरक्षा देना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !