Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-13

Jharkhand News: सीएम हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग मां दिउड़ी मंदिर में की पूजा; राज्य की सुख-समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को तमाड़ स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ सोलहभुजी मां दिउड़ी की विधि-विधान से पूजा की और राज्य की शांति, खुशहाली और विकास के लिए आशीर्वाद मांगा.

मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कराई गई. पुरोहित मनोज पंडा और मुख्य पाहन सुखराम जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरा कराया.

मुख्यमंत्री के पहुंचने पर मंदिर परिसर में उमड़ी भीड़
मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग जुट गए. लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनसे मुलाकात कर खुशी जाहिर की.

धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बताया राज्य की पहचान
पूजा के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं राज्य की पहचान हैं. मां दिउड़ी मंदिर लंबे समय से लाखों लोगों की आस्था का केंद्र रहा है. उन्होंने कहा कि मां के चरणों में पहुंचकर सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है. मुख्यमंत्री ने राज्य की तरक्की, जनकल्याण और सभी परिवारों की सुख-समृद्धि के लिए मां से आशीर्वाद मांगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !