Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-13

Jharkhand Sports: जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम की तैयारी शुरू, 22 जून को होगा चयन ट्रायल

Jharkhand Sports: हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2026 में झारखंड टीम की भागीदारी को लेकर चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है. राज्य टीम के गठन के लिए 22 जून 2026 को रांची में चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा. चयन ट्रायल का आयोजन सुबह 9 बजे से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी में होगा. इसमें झारखंड के सभी योग्य जूनियर पुरुष हॉकी खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे.

कोयंबटूर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक तमिलनाडु के कोयंबटूर में किया जाएगा. इसी प्रतियोगिता के लिए राज्य की मजबूत टीम तैयार करने के उद्देश्य से खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है.

उम्र और दस्तावेजों की तय की गई अनिवार्यता
हॉकी संघ के अनुसार चयन ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले पाएंगे जिनकी जन्म तिथि 1 जनवरी 2007 या उसके बाद की होगी. खिलाड़ियों को अपनी पात्रता साबित करने के लिए जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे. ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के पास आधार कार्ड, हॉकी इंडिया आईडी कार्ड और नगर निगम या पंचायत स्तर से जारी जन्म प्रमाण पत्र होना अनिवार्य रहेगा.

चयनित खिलाड़ी करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व
ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन झारखंड जूनियर पुरुष हॉकी टीम के लिए किया जाएगा. चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. हॉकी संघ ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर जरूरी दस्तावेजों के साथ चयन प्रक्रिया में शामिल हों.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !