Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-14

Giridih News : साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

Giridih News : साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ के मामले में गिरिडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव की है, जहां साइबर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी।


पुलिस के अनुसार 10/11 जून की रात गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना की टीम साइबर अपराधी चुड़ामन मंडल के ठिकाने पर छापेमारी करने गई थी। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम का विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

पुलिस पर पथराव, आरोपी को छुड़ाकर भगाया, एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

आरोप है कि असामाजिक तत्वों और साइबर अपराधियों के सहयोगियों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की, पथराव किया और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी दौरान पुलिस द्वारा पकड़े गए साइबर अपराधी चुड़ामन मंडल को छुड़ाकर फरार करा दिया गया।

घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अहिल्यापुर थाना कांड संख्या 21/2026 दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया।

दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी, कई थानों की पुलिस रही शामिल

पुलिस की कार्रवाई के दौरान चिकसोरिया गांव निवासी 51 वर्षीय जितन मंडल और 20 वर्षीय सूरज मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पर पुलिस कार्रवाई में बाधा पहुंचाने, सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न करने और साइबर अपराधी को फरार कराने में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। वहीं घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस विशेष अभियान में साइबर थाना, मुफस्सिल थाना, अहिल्यापुर थाना समेत कई थानों की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और अपराधियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गिरिडीह पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !