Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-14

BIHAR BREAKING: बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही ने दिया इस्तीफा, राजनीतिक हलकों में तेज हुई चर्चा

BIHAR BREAKING: बिहार सरकार के महाधिवक्ता (Advocate General) पीके शाही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना त्यागपत्र राज्य सरकार को सौंप दिया है. उनके इस्तीफे के बाद प्रदेश के राजनीतिक और कानूनी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं.

पीके शाही इससे पहले नीतीश कुमार की सरकार में महाधिवक्ता के पद पर नियुक्त किए गए थे. इसके अलावा वह नीतीश सरकार में शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. लंबे राजनीतिक और कानूनी अनुभव के कारण उनका यह फैसला अहम माना जा रहा है.

पीके शाही के इस्तीफे का समय भी चर्चा का विषय बना हुआ है. यह घटनाक्रम ऐसे वक्त हुआ है, जब भाजपा के मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता संभाले करीब दो महीने का समय बीत चुका है. अब सबकी नजर सरकार के अगले फैसले और नए महाधिवक्ता की नियुक्ति पर है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !