Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-14

Ranchi News: मेधा सम्मान समारोह 2026 में झारखंड के 100 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Ranchi: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (झारखंड प्रदेश) की ओर से रविवार, 14 जून 2026 को धुर्वा स्थित पुरानी विधानसभा परिसर में "मेधा सम्मान समारोह 2026" का आयोजन किया गया। इस समारोह में झारखंड के विभिन्न जिलों से चयनित 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। आयोजकों के अनुसार इस वर्ष सम्मान समारोह के लिए झारखंड के विभिन्न जिलों से करीब 400 से 500 आवेदन प्राप्त हुए थे। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लगभग 100 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए चुना गया है। इनमें 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

सम्मान से बढ़ता है बच्चों का आत्मविश्वास
महिला साक्षरता प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष स्मिता ने बताया कि मेधावी विद्यार्थियों को बड़े मंच पर सम्मानित करने से उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कई बच्चे तनाव और अवसाद जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में उनकी उपलब्धियों को पहचान देकर प्रोत्साहित करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण भी किया जा रहा है, ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर संस्था उनके संपर्क में रह सके और उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान कर सके।

पिछले कई वर्षों से जारी है सम्मान की परंपरा
संस्था से जुड़े मुकेश कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पिछले चार-पांच वर्षों से लगातार मेधावी बच्चों को सम्मानित करती आ रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआती वर्षों में जहां केवल 15 से 20 बच्चों को सम्मानित किया जाता था, वहीं अब कार्यक्रम का दायरा काफी बढ़ गया है और हर वर्ष सैकड़ों आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (झारखंड) द्वारा किया जा रहा है, जबकि समस्त चित्रगुप्त पूजा समिति एवं समस्त चित्रगुप्त समिति सहयोगी संस्था के रूप में जुड़ी हुई हैं। आयोजकों ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में और अधिक मेधावी विद्यार्थियों को इस मंच से जोड़कर उनकी प्रतिभा को नई पहचान दी जाएगी।

शिक्षा और प्रेरणा का बनेगा उत्सव
आयोजकों का कहना है कि मेधा सम्मान समारोह केवल पुरस्कार वितरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को प्रेरित करने और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास है। समारोह में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाया
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !