Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-14

Ind Vs Pak Women T20 World Cup 2026: क्या भारत-पाक मैच में जारी रहेगी “नो हैंडशेक पॉलिसी”? पाकिस्तानी कप्तान से हाथ मिलाने पर हरमनप्रीत कौर ने दिया यह जवाब

Ind Vs Pak Women T20 World Cup 2026: इंग्लैंड में खेले जाने वाले महिला टी20 विश्व कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना है। मैच से पहले सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि क्या भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाएंगी। ताजा जानकारी के मुताबिक भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर पाकिस्तानी कप्तान के साथ हैंडशेक नहीं करेंगी। हालांकि अंतिम फैसला टॉस के समय ही स्पष्ट हो सकेगा, लेकिन फिलहाल “नो हैंडशेक पॉलिसी” जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

हरमनप्रीत का साफ संदेश, क्रिकेट पर फोकस, बाकी मुद्दों से दूरी
मैच से पहले मीडिया से बातचीत में हरमनप्रीत कौर ने कहा था कि टीम यहां सिर्फ क्रिकेट खेलने आई है और उनका पूरा ध्यान खेल पर है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि क्रिकेट के अलावा वह किसी अन्य विषय पर न तो सोचती हैं और न ही चर्चा करती हैं। भारतीय कप्तान के मुताबिक बचपन से क्रिकेट ही उनका सपना रहा है और टीम का फोकस केवल उसी पर है।

एशिया कप से शुरू हुई “नो हैंडशेक” पॉलिसी
गौरतलब है कि पिछले साल पुरुषों के एशिया कप के बाद से भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक से दूरी बनाए रखी है। भारत-पाक तनाव के बाद एशिया कप में जिस नीति का पालन किया गया था, वही महिला विश्व कप, अंडर-19 विश्व कप, राइजिंग स्टार्स एशिया कप और पुरुष टी20 विश्व कप जैसे टूर्नामेंटों में भी देखने को मिला था। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आज के हाई-वोल्टेज मुकाबले में दोनों टीमों का रवैया क्या रहता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !