Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-14

Jamshedpur Breaking: मानगो बस स्टैंड में बस के नीचे सो रहे व्यक्ति की मौत, बैक करने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के मानगो अंतरराज्यीय बस स्टैंड में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक बस स्टैंड परिसर में ही रहता था.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति एक खड़ी बस के नीचे आराम कर रहा था. इसी दौरान चालक ने बस को आगे-पीछे करना शुरू किया. चालक को इसकी जानकारी नहीं थी कि कोई व्यक्ति बस के नीचे सो रहा है. इसी दौरान बस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को बाहर निकाला.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !