Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-14

NIA Judge Threatening: रांची में NIA के जज को दी गई धमकी, नक्सली को जेल से छोड़ने को जिक्र, थाने में दर्ज हुआ मामला

Meta Description

Ranchi: राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी(NIA) कोर्ट के जज को धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई है। स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी गई धमकी रांची पुलिस के हाथ लगी है। चिट्ठी दो लिफाफे के अंदर रखी गई थी। इस धमकी भरे चिट्ठी को लेकर रांची के कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। धमकी 11 अप्रैल को रांची पुलिस को मिली है। पुलिस टीम चिट्ठी को लेकर जांच में जुट गई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों लिफाफे में प्रेषक के रूप में अलग-अलग नाम और पता लिखा गया है। अंदर वाले लिफाफे में एक मोबाइल नंबर (926447**91) लिखा है। चिट्ठी में NIA कोर्ट के जज पर हमला करने और जेल ब्रेक करने का बात लिखा गया है। साथ ही इस घटना को अंजाम देने के लिए शूटर को पैसा देने का भी उल्लेख किया गया है।
 
जो चिट्ठी एनआईए के जज के नाम से लिखी गई है उसमें जेल में बंद नक्सली शीला मरांडी और प्रशांत बोस को जेल से बाहर निकालने का जिक्र है। चिट्ठी में जज पर हमला और जेल ब्रेक की बात है। पुलिस मामले की तफ़तीश में जुटी है। लिफाफे पर लिखा गया मोबाइल नंबर किसी राहुल जेसीईसीई बोर्ड, रांची के नाम पर है। धमकी देने के मामले में प्रेषक के तौर पर अनामिका इंटरप्राइजेज प्रा.लि. खेलगांव, लालगंज रोड नंबर तीन और खूंटी के कर्रा का रहने वाला साकेत तिर्की का नाम सामने आया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !