Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-15

Jharkhand News: रांची-टाटा सड़क का होगा कायाकल्प, 214 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Jharkhand News: राजधानी रांची को जमशेदपुर से जोड़ने वाली प्रमुख रांची-टाटा सड़क के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो गई है. रांची से महुलिया (टाटा) तक 126.497 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग के सुदृढ़ीकरण और पुनर्विकास के लिए 214.79 करोड़ रुपये की ओवरले परियोजना को मंजूरी मिल गई है. परियोजना का भूमिपूजन 18 जून को किया जाएगा.

रांची-टाटा मार्ग राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण औद्योगिक और व्यापारिक कॉरिडोर माना जाता है. इस सड़क पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही और बारिश के कारण कई हिस्सों में सड़क की स्थिति खराब हो गई थी, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी.

नई परियोजना के तहत सड़क की क्षतिग्रस्त सतह को हटाकर डेंस बिटुमिनस मैकाडम (DBM) और बिटुमिनस कंक्रीट (BC) की नई परत बिछाई जाएगी. इससे सड़क की मजबूती बढ़ेगी और आवागमन अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक होगा.

निर्माण कार्य की जिम्मेदारी SRSC इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है. अधिकारियों के अनुसार सड़क के बेहतर होने से क्षेत्र में व्यापार, उद्योग और परिवहन गतिविधियों को भी गति मिलेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !