Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-15

Ranchi News: रांची में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, एक दिन में 2400 से ज्यादा वाहन चालकों पर कार्रवाई

Ranchi News: राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का अभियान तेज हो गया है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 14 जून को शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया.

अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की जांच की. नियम तोड़ने वाले कुल 2446 वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई. इनमें सबसे अधिक कार्रवाई नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों पर हुई. ऐसे मामलों में 1007 चालान काटे गए.

इसके अलावा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 899 लोगों पर कार्रवाई की गई, जबकि रेड लाइट का उल्लंघन करने वाले 174 और तेज रफ्तार में वाहन चलाने वाले 105 चालकों पर जुर्माना लगाया गया.

यातायात पुलिस के मुताबिक 1 जून से 14 जून तक शहर में मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 47,973 चालान जारी किए जा चुके हैं. पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें.

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी दूसरे वाहन का नंबर लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ऐसे मामलों में वाहन जब्त करने के साथ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !