Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-15

Jamshedpur News: पीएम आवास लाभुकों की खुशी दोगुनी, सरयू राय के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब

Jamshedpur News: बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभार्थियों ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का अभिनंदन किया। बिष्टुपुर स्थित उनके आवास पर आयोजित समारोह में लाभुकों ने पुष्पगुच्छ, शॉल और मिठाई देकर उनका स्वागत किया। यह कार्यक्रम नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा 19 जून को फ्लैट की चाबी सौंपने की घोषणा के बाद आयोजित किया गया।

संघर्ष में सरयू राय ने दिया साथ, तभी मिला अधिकार
समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचे लाभार्थियों ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और विधायक सरयू राय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। लोगों ने कहा कि यदि सरयू राय ने उनकी लड़ाई नहीं लड़ी होती तो वे आज भी अपने अधिकार से वंचित रह जाते। लाभुकों ने कहा कि विधायक के निरंतर प्रयासों के कारण ही उन्हें आवास मिलने का रास्ता साफ हुआ।

“19 जून को मिलेगी चाबी, आपके धैर्य को सलाम” 
इस अवसर पर सरयू राय ने कहा कि यह दिन उनके लिए भी बेहद खुशी का क्षण है। उन्होंने लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि 19 जून को उन्हें उनके फ्लैट की चाबी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि आवास पाने के लिए लाभुकों ने लंबा संघर्ष किया और जिस धैर्य का परिचय दिया, वह सराहनीय है।

फ्लैट में रहने के दौरान आ सकती हैं शुरुआती चुनौतियां
विधायक ने कहा कि फ्लैट में रहने की शुरुआत के साथ कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं, क्योंकि अभी वहां कोई निवास नहीं कर रहा है और कुछ आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शेष हैं। उन्होंने लाभुकों से कहा कि उनके वहां रहने से बचे हुए कार्यों की निगरानी बेहतर ढंग से हो सकेगी और समस्याओं का समाधान भी तेजी से होगा।

देर आए दुरुस्त आए , मंत्री सुदिव्य सोनू को भी दिया श्रेय
सरयू राय ने कहा कि योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी, जबकि लाभुकों को 2026 में चाबी मिल रही है। उन्होंने कहा कि इसमें काफी विलंब हुआ, लेकिन अब आखिरकार लोगों को उनका हक मिलने जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में फ्लैटों का निरीक्षण करने के दौरान कुछ स्थानों पर दरारें दिखीं, जिन्हें जल्द दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही उन्होंने इस कार्य को अंतिम रूप देने में सहयोग के लिए नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !