Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

Horoscope Today : ग्रहों की चाल क्या दे रही है संकेत, पढ़ें आपका आज का राशिफल

Horoscope Today: आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है. कुछ लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा तो कुछ को धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत होगी. करियर, व्यापार, परिवार, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में संतुलित निर्णय लाभकारी रहेंगे. जानिए आपकी राशि के सितारे आज क्या कहते हैं.

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ).
संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है. मेहनत के बल पर सफलता मिलने के योग हैं. कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आलस्य छोड़कर लक्ष्य पर ध्यान दें. व्यापार में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.
शुभ रंग: लाल.
शुभ अंक: 3, 6, 9.
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें.

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो).
आपकी मेहनत और कर्मठता सफलता दिलाएगी. व्यापार के विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और चुनौतीपूर्ण कार्यों में विजय मिलेगी. भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा.
शुभ रंग: सफेद.
शुभ अंक: 1, 5, 7.
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं.

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह).
आज मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है. महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करें. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. वरिष्ठ लोगों के साथ मतभेद से बचना बेहतर रहेगा.
शुभ रंग: हरा.
शुभ अंक: 2, 5, 7.
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें.

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो).
धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी. यात्रा लाभदायक रह सकती है. परिवार और अभिभावकों के प्रति जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी. उत्साह और आत्मविश्वास बना रहेगा.
शुभ रंग: क्रीम.
शुभ अंक: 4, 6, 9.
उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें.

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे).
आपकी बनाई हुई योजनाएं सफल होंगी. कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. प्रियजनों से मुलाकात होगी. समय का सदुपयोग करें और अवसरों को हाथ से न जाने दें.
शुभ रंग: सुनहरा.
शुभ अंक: 5, 7, 9.
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें.

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो).
कार्यभार बढ़ सकता है लेकिन आपकी क्षमता भी लोगों को प्रभावित करेगी. व्यापार में उन्नति के योग हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है.
शुभ रंग: हरा.
शुभ अंक: 1, 5, 7.
उपाय: जरूरतमंद को हरी सब्जी या फल दान करें.

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते).
दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से हो सकती है. कम मेहनत में भी अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं. रुके हुए कार्य पूरे होंगे और घर के लिए कोई मूल्यवान वस्तु खरीद सकते हैं.
शुभ रंग: गुलाबी.
शुभ अंक: 4, 5, 7.
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें.

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू).
अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं बनेंगी. संपत्ति से जुड़े कार्यों पर खर्च बढ़ सकता है. यात्रा और निवेश के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें.
शुभ रंग: लाल.
शुभ अंक: 3, 5, 7.
उपाय: मंगलवार को मसूर दाल का दान करें.

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे).
आज का दिन उपलब्धियों वाला रह सकता है. सरकारी कार्यों में सतर्कता रखें. आत्मविश्वास बनाए रखें और जल्दबाजी से बचें. नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभ दिला सकती है.
शुभ रंग: पीला.
शुभ अंक: 5, 7, 9.
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें.

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी).
पुरानी पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकल सकता है. व्यापार और नौकरी में सफलता के योग हैं. अपनों का सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी और परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
शुभ रंग: नीला.
शुभ अंक: 2, 5, 7.
उपाय: शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा).
दाम्पत्य जीवन में धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी. खानपान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है. अनावश्यक विवादों से दूरी बनाकर रखें.
शुभ रंग: आसमानी.
शुभ अंक: 6, 8, 9.
उपाय: पक्षियों को दाना खिलाएं.

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची).
रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं. अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें. व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे और योजनाएं सफल होंगी. समय का सही उपयोग लाभ दिलाएगा.
शुभ रंग: पीला.
शुभ अंक: 3, 5, 7.
उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें.

धैर्य, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ उठाया गया हर कदम आपको सफलता के और करीब ले जा सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !